अद्भुत प्रतिभावान विद्यार्थी को किया गया सम्मानित :झाँसी
प्रत्येक बच्चा किसी ना किसी अनोखी क्षमता का धनी होता है ऐसा शिक्षा शास्त्री और दर्शन शास्त्री कहते हैं, शिक्षकों और विद्यालयों का दायित्व होता है क्षमता का विकास कराना, गुरु के कुशल मार्गदर्शन में बच्चा विशेष प्रतिभा का धनी बनता है।
जनपद झांसी के केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के ऐसे ही प्रतिभावान छात्र को किया गया सम्मानित, केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के कक्षा 10 के विद्यार्थी कृष्ण दत्त दुबे 1 मिनट में 257 रस्सी कूद (skipping) करने का अनोखा कीर्तिमान बनाया जो अब इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
उनकी इसी उपलब्धि हेतु आज 18 फरवरी 2021 को उनको विद्यालय सभागार में झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा जी ज्यादा सम्मान पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। इस तरह के प्रोत्साहन कार्यों से अन्य विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित होते हैं।
सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी तथा झांसी मीडिया क्लब विद्यार्थी कृष्ण दत्त दुबे के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
ADVERTISEMENT