2020 में विज्ञान अग्रणी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित :झाँसी

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2020 प्रतियोगिताओं में झाँसी जनपद से विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहे छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल तथा झाँसी साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2020 कांग्रेस का आयोजन हुआ था जिनमें 12 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। माउंट लिट्रा जी स्कूल झांसी के यथार्थ श्रीवास्तव, प्रागि चौरसिया, आशी यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा, गवर्नमेंट हाई स्कूल भोजला के सागर यादव का विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदेश स्तर पर भी सराहा गया जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस तथा झांसी साइंस क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENT

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *