न्यू इंडिया फाउंडेशन वूमेन विंग ने मनाया होली मिलन समारोह : झांसी

सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी द्वारा आज दिनांक 26 मार्च को महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
महिलाओं में आत्मसम्मान तथा आत्मनिर्भरता गुणों के विकास उद्देश्य हेतु न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल वूमेन विंग ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क समीप सावित्री प्लाजा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, समारोह के माध्यम से महिलाओं ने आपस में अपने जीवन संघर्ष को साझा करते हुए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प किया। कार्यक्रम में अनुभवी वरिष्ठ संघर्षशील सरिता शुक्ला तथा युवा पीढ़ी की आयुषी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया, सभी उपस्थित महिलाओं ने अपनी रुचि अनुसार कविता पाठ तथा फाग गायन के साथ डांस में भी खूब रंग जमाया। कार्यक्रम आयोजक न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल महिला प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया, कार्यक्रम में शेफाली गोस्वामी, कनिका जैन, प्रीति तिवारी, निशा साहू आदि भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग बिरंगी रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी, संस्था की ओर से प्रीति तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए सभी नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

 

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *