झांसी से 5 विद्यार्थी प्रदेश स्तरिय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस हेतु चयनित : झांसी
भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें विज्ञान विद्यार्थी नवाचार हेतु विज्ञान प्रोजेक्ट बनाकर निर्णायक मंडल जनपद स्तरीय बाल कांग्रेश को प्रेषित करते हैं मूल्यांकन उपरांत प्रोजेक्ट को प्रदेश स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तथा पुरस्कृत किया जाता है।
28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2020-21कॉरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन आयोजित किया गई, जनपद झांसी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मिथिलेश बाजपेई तथा एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अयूब अंसारी के निर्देशन में सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी द्वारा माह दिसंबर 2020 में संपन्न कराई गई।
जनपद के विज्ञान विद्यार्थियों द्वारा प्रेषित प्रोजेक्ट्स को मूल्यांकन उपरांत 5 श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को चयनित कर प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को प्रेषित कर दिया गया है। चयनित विद्यार्थी है माउंट लिट्रा जी स्कूल झांसी की आशी यादव, यथार्थ श्रीवास्तव तथा प्रागी चौरसिया, भेल शिक्षा निकेतन झांसी की ईशाना सक्सेना और सरकारी माध्यमिक विद्यालय भोजला झांसी के सागर यादव है। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, संस्था सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं देती है।
ADVERTISEMENT