झांसी साइंस क्लब : निष्ठा सिंह बनी विजेता

सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी द्वारा संचालित झांसी साइंस क्लब प्रत्येक माह राष्ट्रीय ऑनलाइन मासिक प्रतियोगिता इग्नाइट का आयोजन करती है जिसमें देश के सभी शहरों के विज्ञान विद्यार्थी प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किए जाते हैं।


दिसंबर माह 2020 की प्रतियोगिता में देश भर से विद्यार्थियों के जवाब प्राप्त हुए ऑनलाइन जिसमें से निर्णनायक मंडल ने गुरुग्राम ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की 12 की छात्रा निष्ठा सिंह को विजेता घोषित किया गया। झांसी साइंस क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश बाजपेई ने बताया कि प्रत्येक माह भारत सरकार विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान प्रसार द्वारा रजिस्टर्ड झांसी विज्ञान क्लब राष्ट्रीय ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता इग्नाइट का आयोजन देश में विज्ञान विद्यार्थियों को प्रतिभा निखार एवं विज्ञान के प्रति रुझान के उद्देश्य से करती है। इस प्रतियोगिता को झांसी स्थित हरीश साइंटिफिक कॉरपोरेशन द्वारा स्पॉन्सर्ड किया जाता है, विजेता को सर्टिफिकेट तथा अवार्ड भी प्रदान किया जाता है। झांसी विज्ञान क्लब झांसी जनपद में प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान क्लब की स्थापना हेतु प्रतिबद्ध है अधिक जानकारी के लिए झांसी विज्ञान क्लब से 9839281700 पर या फेसबुक पेज www.facebook.com/jscjhansiup संपर्क करें।

धन्यवाद

झांसी साइंस क्लब
न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी उत्तर प्रदेश
390 तुलसीनगर नगरा झांसी 284003
Mob : 9839281700
[email protected]

————————————————————————————————–

ADVERTISEMENT

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *