4 दिसम्बर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विज्ञान शिक्षक कार्यशाला का आयोजन : झाँसी

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विज्ञान शिक्षक कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान विभाग भारत सरकार, द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान विद्यार्थियों के  लिये विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण का मंच प्रदान करती है इस वर्ष भी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसी संबंध में जनपद झांसी के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  4 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन गूगल मीट लिंक https://meet.google.com/nfj-tejz-qjj पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अयूब अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें जनपद झांसी के विज्ञान शिक्षकों को अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को किस प्रकार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मैं प्रतिभागी बनाना है कैसे प्रोजेक्ट बना कर भेजना है आदि की जानकारी दी जाएगी, कार्यशाला राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक डॉ. एस. के. सिंह के संरक्षण में संपन्न होगी, संबंधित पत्र शिक्षा विभाग झांसी द्वारा सभी विद्यालयों को प्रेषित किया जा चुका है।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद झांसी कोऑर्डिनेटर तथा न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी अध्यक्ष मिथलेश बाजपेई ने जानकारी दी कोरोना महामारी संक्रमण के कारण इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन ही होगा जिसमें विज्ञान विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट्स ऑनलाइन भेजकर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। अतः राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद झांसी के सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों तथा प्रबंधन समिति को ऑनलाइन कार्यशाला में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित करती है इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए जिला समन्वयक मिथिलेश बाजपेई से संपर्क नंबर 9839281700 पर संपर्क किया जा सकता है।
Thanking you in anticipation.
Regards
Mithlesh Bajpai (Educationist)Dist. Coordinator : NCSC, Jhansi UPPresident : NIF NGO & Jhansi Science Clubwww.ncsc-india.in
Mob: 9839281700
www.facebook.com/jscjhansiup

 

————————————————————————————————————-।

ADVERTISEMENT

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *