IBPS Clerk admit card: प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Prelims 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2020 प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया जा रहा है। आगे दिए गए उस लिंक पर क्लिक कर भी आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आपको सिर्फ अपनी भाषा (हिन्दी या इंग्लिश) चुनकर, अपना एग्जाम रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा एंटर करना है।

ये जानकारियां दर्ज कर सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप उसे डाउनलोड कर सॉफ्ट कॉपी सेव कर लें। साथ ही इसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।

ये भी पढ़ें :

आईबीपीएस द्वारा देशभर में विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन 05 दिसंबर 2020, 12 व 13 दिसंबर 2020 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिर मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2021 को ली जाएगी।

2020: डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.