Rajasthan JE: राजस्थान जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड जारी, ये है लिंक

2020 download: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट .rajasthan.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) डिग्री/डिप्लोमा कोर्स के ई-एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब राजस्थान एसएसबी (Rajasthan SSB) की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

राजस्थान एसएसबी ने बताया है कि इस परीक्षा का नाम गलती से जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (डिग्री/डिप्लोमा) सिविल 2018 बता दिया गया था। इसमें अब सुधार कर दिया गया है। इस परीक्षा का सही नाम जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (डिग्री/डिप्लोमा) डायरेक्ट एग्जाम 2020 है।

Rajasthan JE 2020 : डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए

RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.