झारखंड 10वीं टॉपर की पूरी लिस्ट यहां देखें

झारखंड बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट आ गया है। इस साल झारखंड बोर्ड के रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है। जहां 2019 में 70.81 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं इस साल 75.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल 500 में से 490 नंबर लाकर नेतरहाट के मनीष कुमार कटियार ने टॉप किया है। बाकी टॉप 10 छात्रों की डीटेल्स निम्न प्रकार से है…

क्रम संख्या नाम अंक स्कूल
1 मनीष कुमार कटियार 490 नेतरहाट
2 कुंदन कुमार 488 नेतरहाट
2 आयुष कुमार हिंद 488 नेतरहाट
2 सिद्धार्थ कुमार 488 नेतरहाट
3 आदित्य हर्ष 487 नेतरहाट
3 जतिन राज 487 नेतरहाट
4 सुहाना सिंह 486 नेतरहाट
4 बलवंत कुमार 486 नेतरहाट
4 सलोनी कुमारी 486 आर.के.हाई स्कूल सरियाहाट
5 सीमाब जरीन 485 एस.एस.डोरंडा
5 विश्वजीत महतो 485 नेतरहाट
5 विनीत भगत 485 नेतरहाट
6 देवेश कुमार महतो 484 एसएस, चिलदाग
6 कनक गुप्ता 484 संत अन्ना, रांची
6 लक्ष्मी कुमार 484 आर.टी.सी.,मूरी
6 अभय कुमार 484 एस.एस.विद्या मंदिर, डाल्टनगंज
7 सुप्रिया कुमार 483 इंदिरा गांधी, हजारीबाग
7 लक्ष्मण हेब्रम 483 नेतरहाट
8 निशत अंजुम 482 संत अन्ना, रांची
8 कशिश कुमारी 482 संत अन्ना, रांची
8 सांभवी कुमारी 482 जे.एम.जे, डुरंडा
8 आभा कुमारी 482 एस.एस.वी.एम. गेतलसूद
8 राजवीर उरांव 482 नेतरहाट
8 अमन कुमार झा 482 एस.बी.राय, सिमरा
9 मेधा कुमारी गुप्ता 481 संत अन्ना, रांची
9 प्रिया कुजूर 481 संत अन्ना, रांची
9 सिमरन नवरीन 481 संत अन्ना, रांची
9 भारती कुमारी 481 बी.सी.गर्ल्स हाई स्कूल, रांची
9 कनक प्रिया 481 प्रस्तावित हाई स्कूल, कांके
9 मनोरंजन बास्की 481 प्रोप सनरेज हाई स्कूल, पलजोरी
10 सूरज कुमार 480 गवर्नमेंट हाई स्कूल, बरियातू
10 रितु कुमारी 480 जे.एम.जे.हाई स्कूल, डोरंडा
10 निशा कुमारी 480 आर.बी.बी.हाई स्कूल, राजगंज
10 अजित कुमार 480 हाई स्कूल, तरनारी

इस साल झारखंड बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए कुल 3,87,695 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 3,85,144 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें से 2,88,928 छात्र पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में कुल 1,48,051 छात्र पास हुए हैं। दूसरी श्रेणी में 1,24,036 और तीसरी श्रेणी में 16,841 छात्र पास हुए हैं।

वहीं 12वीं क्लास की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। चेयरमैन ने बताया, ‘हालांकि दोनों एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मई को शुरू हुई थी लेकिन कोरोनावायरस को देखते हुए किए गए लॉकडाउन की वजह से कई बार मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई। 12वीं क्लास का रिजल्ट महीने के अंत तक जारी हो सकता है।’ करीब 2.8 लाख छात्रों ने इस बार 12वीं का बोर्ड एग्जाम दिया था। 25 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद 27 मार्च को इंटरमीडिएट एग्जाम का आखिरी पेपर हुआ था।

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.