निर्धन असहाय लोगों को राशन वितरित किया गया। Jhansi NIF NGO (Teachers)

निर्धन असहाय लोगों को राशन वितरित किया गया।

कॉरोना संक्रमण संकट के कारण देशव्यापी लॉक डाउन से निर्धन परिवारों मैं भरण पोषण का संकट गहराता जा रहा है। सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी द्वारा लगातार आठवें दिन भी जनहित में मदद की गई, आज संस्था के सदस्य ऋषभ राय अभिषेक मिश्रा अध्यक्ष मिथिलेश वाजपेई के साथ सुमित नीखरा मनमोहन गुप्ता रोहित गुप्ता साकेत गुप्ता राहुल गुप्ता आदि ने लहर की देवी समीप एवं खालसा स्कूल के पीछे झुग्गी झोपड़ी तथा दतिया गेट समीप गरीब परिवारों में राहत सामग्री खाद्य पदार्थ राशन वितरण किया। खाद्य सामग्री वितरण के साथ साथ संस्था ने सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए गरीबों का हाल-चाल भी जाना साथ ही करीब परिवारों को परेशानी होने पर संपर्क करने के लिए भी आश्वासन दिया। संस्था आने वाले दिनों में भी 14 अप्रैल तक अपने कर्मठ सदस्यों के माध्यम से समाज में जनहित के कार्य करती रहेगी झांसी प्रशासन का सहयोग के लिए संस्था आभार व्यक्त करती है।

 

ADVERTISEMENT

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *