बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान – झांसी (उत्तर प्रदेश)

बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को सरकार एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को निर्देशित किया है,i

इसी संदर्भ में जिला झांसी में एसएसपी महोदय के निर्देशन में सीओ सिटी झांसी क्षेत्रीय थाना एसएचओ एवं महिला थाना एसएचओ के साथ जनपद के विद्यालयों में बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने की मनसा से पुलिस प्रशासन से संपर्क करने के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं जिससे बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी i

जनपद झांसी स्थित एच.एन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर सदर बाजार झांसी में भी सीओ सिटी झांसी के निर्देशन में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया i

अभियान के माध्यम से बालिकाओं को गुड टच बैड टच की विस्तृत जानकारी दी जाती है, विद्यालय जाते समय तथा लौटते समय किन बातों का ध्यान रखना है यह भी समझाया जाता है साथ ही विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुण भी सिखाए जाते हैं इसके साथ मुसीबत के समय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित वूमेन पावर हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा झांसी जनपद महिला थाना एसएसओ का मोबाइल नंबर भी बालिकाओं को दिया जाता है ताकि मुसीबत के समय पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध की जा सके i
न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल सामाजिक संस्था झांसी उत्तर प्रदेश पुलिस एवं झांसी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करती है

यदि आप भी अपने स्कूल में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन कराना चाहते हैं तो झांसी सीओ सिटी महोदय से संपर्क करें i

शिक्षा रिपोर्टर : गुड्डू बजपायी

Rate this news please

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *